अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो भाई जख्मी
लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव के समीप रविवार को एनएच 104 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
फुलपरास. लौकही थाना क्षेत्र के धबही गांव के समीप रविवार को एनएच 104 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी बाइक सवार की पहचान सुपौल जिले के किसनपुर निवासी बेचन पासवान के पुत्र भीम कुमार व गोलू कुमार के रुप हुई है. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार दोनों युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों भाई की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले का जायज लिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया. यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने दी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए