मारपीट मामले में पूर्व मुखिया सहित दो गिरफ्तार

भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रूपौली चौक पर हुई मारपीट मामले के आरोपित पूर्व मुखिया सियाराम चौधरी व उनके भाई सीताराम चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है.
झंझारपुर . भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रूपौली चौक पर हुई मारपीट मामले के आरोपित पूर्व मुखिया सियाराम चौधरी व उनके भाई सीताराम चौधरी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. विदित हो कि मारपीट में कथना गांव के राजा यादव घायल हुआ था. उनकी पत्नी विभा देवी के आवेदन पर रुपौली गांव के बारह लोगों को नामजद किया गया है. इसमें रूपौली निवासी रवींद्र चौधरी, उनके पुत्र अभिषेक चौधरी, दिनेश चौधरी, उमेश चौधरी, सोनू चौधरी, सियाराम चौधरी, गणेश चौधरी, सीताराम चौधरी, दिनेश चौधरी की पत्नी, सियाराम चौधरी की पत्नी, रवींद्र चौधरी की पत्नी व उमेश चौधरी की पत्नी शामिल हैं. अपर थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने कहा है कि प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




