ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत दूसरा जख्मी

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल के निकट एनएच 57 पर बुधवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटना में जहां एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

फुलपरास . थाना क्षेत्र के पुरवारी टोल के निकट एनएच 57 पर बुधवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. घटना में जहां एक की मौत हो गयी वहीं दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के महिन्दवार गांव निवासी प्रीतम मुखिया (45) के रूप में हुई है जबकि जख्मी उनके पड़ोसी दीपक कुमार मुखिया है. मिली जानकारी के अनुसार सुबह में अपने पड़ोसी भतीजा दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार के घर नरहिया जा रहा था, उसी दौरान फुलपरास पुरवारी टोल के समीप एनएच 57 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और जख्मी को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. चिकित्सकों ने इलाज के बाद जख्मी को खतरे से बाहर बताया है. दुर्घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया. मृतक के घर कोहराम मच गया. पत्नी व परिजनों का अस्पताल में रो-रोकर हाल बुरा हो रहा था. थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन