Madhubani News. डेंगू के तीन नये मरीज चिन्हित, मरीजों की संख्या हुई 21

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Oct 2024 10:43 PM

विज्ञापन

जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है. इस क्रम में शुक्रवार को डेंगू के तीन कन्फर्म नये मरीजों को चिन्हित किया गया. जिससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 21 हो गयी है.

विज्ञापन

Madhubani News. मधुबनी. जिले में डेंगू मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी जारी है. इस क्रम में शुक्रवार को डेंगू के तीन कन्फर्म नये मरीजों को चिन्हित किया गया. जिससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 21 हो गयी है. विदित हो कि बीते गुरुवार को एक महिला एंटीजन किट की जांच में पॉजिटिव पायी गई थी. डीवीबीडीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार को एलीजा टेस्ट में डेंगू पॉजिटिव कन्फर्म होने के बाद डेंगू कंफर्म मरीजों की संख्या 21 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 12 मरीजों के घर के 500 परिधि में फागिंग करा दी गई है. वहीं शेष मरीजों के घर पर 5-6 सितंबर को फागिंग कराया जाएगा. डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बाद जिला स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में है. डीवीबीडीसीओ कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के 12 मरीजों के घर के 500 मीटर की परिधि में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम क्षेत्र के 1 मरीज के घर के 500 मीटर परिधि में नगर निगम द्वारा मालाथियान से फागिंग एवं टेमीफास लार्वीसाइडल से छिड़काव किया गया है. ग्रामीण क्षेत्रों के 8 मरीजों के घर के पास 5-6 अक्टूबर को फागिंग एवं छिड़काव किया जाएगा. डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रहे इजाफा को देखते हुए डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने माइकिंग के जरिए लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया. उन्होंने डेंगू के एक भी मरीज मिलने पर आसपास के 500 मीटर के परिधि में मालाथियान से फागिंग एवं स्थायी जलजमाव वाले स्थानों पर एंटी लार्वा केमिकल का छिड़काव करने का निर्देश दिया. उन्होंने डेंगू के मरीज मिलने पर शहरी क्षेत्र में नगर निगम एवं ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा छिड़काव कराने का निर्देश दिया. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक जारी रहेगा. डेंगू के 21 मरीज चिन्हित जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 अगस्त को 2 मरीज, 27 अगस्त को 1, 1 सितंबर को 1, 11 सितंबर को 1, 14 सितंबर को 1, 16 सितंबर को 1, 18 सितंबर को 1,19 सितंबर को 1, 20 सितंबर को 1, 23 सितंबर को 1, 27 सितम्बर को 2 एवं 1 अक्टूबर को 4 मरीजों, 3 अक्टूबर को 1 तथा 4 अक्टूबर को 2 डेंगू मरीज चिन्हित किया गया है. इसमें खजुरी निवासी कोमल कुमारी का इलाज सदर अस्पताल के डेंगू वार्ड में किया जा रहा है. क्षेत्रों में रखी जा रही नजर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. दया शंकर सिंह ने कहा कि डेंगू के रोकथाम के लिए डीएम के निर्देश के आलोक में क्षेत्रों में पैनी नजर रखी जा रही है. केटीएस वीबीडीएस, बीएचडब्ल्यू एवं बीएचआई द्वारा अपने-अपने आवंटित क्षेत्र में लोगों को डेंगू से संबंधित रोगों के कारण एवं उससे बचने के उपाय का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. संदिग्ध मरीजों को जांच के लिए नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जा रहा है. पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर मरीज का निशुल्क उपचार किया जा रहा है. पॉजिटिव मरीज के गांव में उनके घर से 500 मीटर रेडियस में टेक्निकल मेलाथियान से फागिंग कराया जा रहा है. इसके साथ ही लार्विसाइडल टेमीफास का छिड़काव किया जा रहा है. डेंगू एवं चिकनगुनिया के रोग, कारण, उपचार एवं सावधानियां के बारे में जानकारी के लिए जिले के 50 सीएचओ को प्रशिक्षण दिया गया है. इसके अलावे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल जमाव एवं गंदगी वाले क्षेत्रों मे एंटी लार्विसाइडल टेमीफास का छिड़काव कराया जा रहा है. यह अभियान ठंड के मौसम आने तक चलता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन