घर का ताला तोड़कर जेवरात व नकद की चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Apr 2024 10:22 PM
थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली.
खजौली. थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव में बीती रात अज्ञात चोर ने मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. पीड़िता जहीरा खातून के लिखित आवेदन पर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. प्राथमिकी के अनुसार पीड़ित परिवार दोस्तपुर अपने रिश्तेदार के यहां गये थे. जब वहां से लौटे तो देखा की घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. कमरे का दरवाजा भी टूटा था. घर में सभी सामान बिखरा हुआ था. कहा कि चोर ताला तोड़कर घर में घुसा, बारी-बारी से सभी चार घर में रखा दो आलमारी, दो ट्रंक, दो बक्सा एवं दो संदूक में रखा सोना व चांदी का जेवर की चोरी कर ली. चोरी के सामान में सोने की अंगूठी, कान की बाली, सोने की चार छक, चांदी की 40 अंगूठी, हाथ की घड़ी सहित 32 हजार 300 रुपये नकद अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया है. थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर की विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










