गोधनपुर व आरएस के पुरनी पोखर मोहल्ला से नकद व जेवरात की चोरी

Updated:
विज्ञापन

झंझारपुर आरएस थाना में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई है. झंझारपुर आरएस थाना के पुरनी पोखर मोहल्ला स्थित संजय जेनरल स्टोर में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ला में रखे 45 हजार रुपए एवं अन्य सामान की चोरों ने चोरी कर ली.

विज्ञापन

झंझारपुर. अनुमंडल के झंझारपुर व झंझारपुर आरएस थाना में बीती रात भीषण चोरी की घटना हुई है. झंझारपुर आरएस थाना के पुरनी पोखर मोहल्ला स्थित संजय जेनरल स्टोर में बीती रात दुकान का ताला तोड़कर दुकान के गल्ला में रखे 45 हजार रुपए एवं अन्य सामान की चोरों ने चोरी कर ली. आरएस थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की. कहा कि दुकानदार संजय साहू ने सनहा दर्ज करने को आवेदन दिया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. वहीं, झंझारपुर नगर थाना क्षेत्र के सुखेत पंचायत के गोधनपुर गांव में बीते रविवार की रात सुखेत पंचायत के वार्ड 14 गोधनपुर गांव में अज्ञात चोरों ने झमेली राय के घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. अज्ञात चोर घर से बक्शा उठाकर दूर बगीचे में ले गया. जहां बक्शा का ताला तोड़कर उसमें रखे पांच हजार रुपए नकद और कुछ जेवरात निकाल कर ले गये. टूटा बक्शा को बगीचे में ही छोड़ दिया. सुबह में गृहस्वामी को घर में चोरी होने की जानकारी मिली. घर से गायब बक्शा बगीचे में क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला. तत्काल ग्रामीण पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही चौकीदार घटना स्थल पर पहुंचकर थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी. पीड़ित गृहस्वामी झमेली राय ने बताया कि चोरों को कुछ खास हाथ नहीं लगा. पांच हजार नकद और 20- 25 हजार के जेवरात की चोरी कर ली है. घर में पीड़ित गृहस्वामी और उसकी पत्नी मौजूद थे. चोरों ने पुत्रवधू के कमरा का ताला नहीं टूटा. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. मालूम हो कि एक सप्ताह के भीतर दूसरी चोरी की वारदात हुई है. थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी की घटना से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. बीते दिनों गोधनपुर गांव में पंडित अभिराम ठाकुर के घर भीषण चोरी की घटना हुई थी. जिसका उद्भेदन पुलिस नहीं कर पाई है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन