2 से 30 सितंबर तक चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान
मिशन परिवार विकास अभियान के तहत 2 से 30 सितम्बर तक मिशन परिवार विकास अभियान चलेगा. इसके तहत 2 से 14 सितंबर तक दंपति संपर्क पखवाड़ा एवं 17 से 30 सितंबर तक परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा संपादित किया जाएगा.
आपके शहर में
प्रत्येक माह की 21 वीं तारीख को सभी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर परिवार नियोजन दिवस का आयोजन किया जाता है. इसके साथ ही कंडोम एव अन्य गर्भनिरोधक सामग्रियों का वितरण किया जाता है. सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर महिला बंध्याकरण एवं पुरुष नसबंदी के लिए आमजनों को जागरुक किया जाता है. लाभार्थी को प्रत्येक अंतरा सूई पर 100 रुपए की राशि उनके खाता में हस्तांतरित की जाती है. डीसीएम ने कहा कि नसबंदी के लिए पुरुष लाभार्थी को 3000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने का प्रावधान है. जबकि महिला बंध्याकरण के लिए लाभार्थी को 2000 रुपए एवं प्रेरक को प्रति लाभार्थी 300 रुपए दी जाती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए