Madhubani: अंधराठाढ़ी में वज्रपात से 14 वर्षीय किशोर की मौत, एक व्यक्ति झुलसा

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर पर लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

अंधराठाढ़ी के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में वज्रपात की दर्दनाक घटना हुई. रखबाड़ी के बधार में मवेशी चरा रहे 14 वर्षीय किशोर विक्रम सदाय की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति झुलस गया, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

Madhubani News: अंधराठाढ़ी के रुद्रपुर थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति झुलसकर घायल हो गया. हादसा रखबाड़ी कमला नदी के समीप बधार में हुआ. मृतक की पहचान रखबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी हीरालाल सदाय के पुत्र विक्रम सदाय के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कमला नदी किनारे मवेशी चरा रहे थे लोग

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर कुछ लोग कमला नदी के किनारे मवेशी चरा रहे थे. तेज धूप के कारण लोग पेड़ के नीचे रुके हुए थे. इसी दौरान हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई. अचानक तेज आवाज के साथ वहां वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से विक्रम सदाय की मौके पर ही मौत हो गयी.

हादसे में एक अन्य व्यक्ति भी झुलस गया. घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे. देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी.

परिजनों में मचा कोहराम

वज्रपात की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल से उठाकर घर पहुंचाया. शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी. किशोर की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है.

वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद रुद्रपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. अंधराठाढ़ी की प्रभारी सीओ श्वेता मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद सरकारी अनुदान के लिए आगे प्रस्ताव भेजा जायेगा.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: आरके कॉलेज रोड पर क्रेन की चपेट में आये बुजुर्ग, चालक वाहन छोड़कर फरार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन