Madhubani: क्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, चालक फरार
दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को उठाते लोग | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में क्रेन की लापरवाही से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद क्रेन चालक और अन्य लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है.
Madhubani Accident News: नगर थाना क्षेत्र के आरके कॉलेज रोड में रविवार की सुबह क्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल की पहचान रघुबीर ठाकुर के रूप में हुई है. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद क्रेन चालक समेत वाहन पर सवार अन्य लोग क्रेन छोड़कर मौके से फरार हो गये.
आपके शहर में
आरके कॉलेज रोड पर हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार की सुबह शहर के व्यस्त मार्ग से एक क्रेन गुजर रही थी. इसी दौरान कथित रूप से चालक की लापरवाही के कारण बुजुर्ग क्रेन की चपेट में आ गये.
टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गये. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
क्रेन छोड़कर चालक समेत लोग फरार
हादसे के बाद क्रेन चालक और उस पर सवार अन्य लोग वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये. चालक के इस तरह मौके से भाग जाने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गयी.
लोगों का कहना है कि हादसे के बाद घायल को मदद पहुंचाने के बजाय चालक का वाहन छोड़कर भाग जाना गंभीर मामला है. स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन से घटना की जांच कर दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
भारी वाहनों के संचालन पर उठे सवाल
घटना के बाद शहर की व्यस्त सड़कों पर भारी वाहनों के परिचालन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में क्रेन जैसे भारी वाहनों के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: प्याज ने मारा अर्धशतक, बैंगन भी 55 रुपये किलो तक पहुंचा; बिगड़ा रसोई का बजट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए