कोटा में पढ़ाई कर रहे छात्र की पीट - पीट कर हत्या

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 May 2024 10:04 PM

विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की प्रेम प्रसंग में पीट पीट कर हत्या कर दिये जाने की बात सामने आयी है. मृतक छात्र मधुबनी का रहने वाला बताया जा रहा है.

विज्ञापन

मधुबनी. राजस्थान के कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र की प्रेम प्रसंग में पीट पीट कर हत्या कर दिये जाने की बात सामने आयी है. मृतक छात्र मधुबनी का रहने वाला बताया जा रहा है. मृतक छात्र का नाम संतोष केसरी है. उसके पिता उमेश केसरी रेलवे में स्टेशन मास्टर हैं और अमृतसर में तैनात हैं. बताया जा रहा है कि छात्र अपनी प्रेमिका से मिलने के लिये कोटा से नागौर पहुंचा था. छात्र पांच साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार छात्र की सोशल मीडिया के जरिये नागौर की एक लड़की से दोस्ती हो गई थी. उसी लड़की से मिलने के लिए वह नागौर पहुंचा था. जहां लड़की के परिजनों ने युवक ने इस कदर पिटाई की कि उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद बिहार से छात्र के परिजन भी नागौर पहुंचे. जहां उन्होंने पुलिस से मामले की छानबीन कर न्याय की गुहार लगाई है. घटना की पुष्टि करते हुए नागौर मेड़ता के पुलिस उप अधीक्षक पिंटू सिंह ने बताया कि छात्र कोटा के एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी कर रहा था. उसे नागौर जिले के मेड़ता गांव के सारंग बासनी की एक नाबालिग लड़की के साथ सोशल मीडिया के द्वारा दोस्ती हुइ. मृत छात्र के दोस्त बताते हैं कि दोनों करीब ढाई साल से फ्रेंडशिप में थे. 6 मई की रात कोटा से निकलते समय छात्र ने दोस्त से कहा था कि वह अपनी इंस्टाग्राम फ्रेंड से मिलने जा रहा है. 7 मई को मेड़ता पहुंच गया था. 8 मई को दोपहर में बात करने के लिए फोन किया था तो फोन को कोई दूसरा ही उठा रहा था. वह लड़की से मिलने के लिए लड़की के घर पहुंचा था. गांव आने पर उसके परिजन नाराज हो गए. जिसके बाद लड़के को इतना मारा कि उसकी हालत खराब हो गई. फिर जब लड़के की हालत नाजुक होने के बाद उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. लेकिन इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई. जिसके बाद हॉस्पिटल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो फिर छात्र के परिजन और उसके दोस्तों को सूचना दी गई. जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की सूचना पर गुरुवार दोपहर तक मधुबनी से मृतक छात्र के परिजन पहुंचे और फिर लड़की के पिता, चाचा और अन्य परिजनों के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया. छात्र के पिता ने बताया कि बेटा पांच से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. फाइनल में अच्छा स्कोर किया था. 7 मई को बेटे से बात हुई थी, उसने कहा था कि वह घूमने जा रहा है. बताते चले कि मॉब लिचिंग का शिकार हुए छात्र का पिता अमृतसर में रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन