Madhubani: एसएसबी ने सीमावर्ती 50 युवाओं के लिए शुरू किया 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण
एसएबी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमावर्ती गांवों के 50 युवाओं के लिए 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को सीएपीएफ, सशस्त्र बल और अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती परीक्षाओं के लिए शारीरिक, मानसिक और लिखित रूप से तैयार करना है।
SSB Recruitment Training: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 18वीं वाहिनी राजनगर के कमांडिंग ऑफिसर कोजा राम लोमरोड़ के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में युवाओं के लिए भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया. नागरिक कल्याण कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत सीमा चौकी करियोत के कार्य क्षेत्र स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय करियोत के प्रांगण में सीमावर्ती गांवों के युवाओं के लिए 15 दिवसीय भर्ती प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.
आपके शहर में
भर्ती परीक्षाओं की तैयारी पर जोर
प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ), सशस्त्र बल एवं अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती प्रक्रियाओं के लिए शारीरिक, मानसिक एवं लिखित परीक्षा की समुचित तैयारी कराना है. इसके साथ ही युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है.
कार्यक्रम में सीमावर्ती जीवंत गांव अंधरामठ, नारी, करियोत, थारूवाही, अरनामा सहित आसपास के क्षेत्रों के 50 युवाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण ग्राम विकास परिषद (एनजीओ), मधुबनी के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा 20 अगस्त से 10 सितंबर तक संचालित किया जाएगा.

शारीरिक और लिखित परीक्षा का मिलेगा प्रशिक्षण
इस अवसर पर एसएसबी 18वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी ओ. ओकेन्द्रो सिंह ने प्रतिभागियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं भर्ती प्रक्रियाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया जाएगा.
उन्होंने युवाओं से अनुशासन, नियमित अभ्यास एवं सकारात्मक सोच के साथ प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया.
प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता, दौड़, शारीरिक मापदंड, लिखित परीक्षा की तैयारी, सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग तथा भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों का विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया जाएगा.

राष्ट्र निर्माण में भूमिका के लिए किया प्रेरित
कार्यक्रम के दौरान षष्ठी नाथ झा, संतोष कुमार सहित अन्य समाजसेवी मौजूद रहे. उन्होंने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया.
कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक उप निरीक्षक मंगलम कुमार झा ने किया.
यह भी पढ़ें
Madhubani News: झंझारपुर में दाखिल-खारिज मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए