जिले की सभी पंचायतों में स्पोर्ट्स क्लब का होगा गठन: डीएम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Dec 2024 9:46 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

विज्ञापन

मधुबनी .जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में जिलाधिकारी ने खेल विभाग की योजनाएं, आपदा, सात निश्चय योजना, नीलाम पत्र वाद, जिला लोक शिकायत निवारण में दायर परिवाद, समाधान यात्रा में प्राप्त आवेदन, सीपी ग्राम, सीएम के जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों, उच्च न्यायालय में चल रहे मामलों, सूचना का अधिकार, मानवाधिकार से संबंधित मामलों की बारी बारी से समीक्षा की. खेल विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने जिले के सभी पंचायतों में अविलंब स्पोर्ट्स क्लब का गठन करने का निर्देश दिया. जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि अभी तक 82 स्पोर्ट्स क्लब का गठन किया गया है. शेष स्थानों में भी गठन की कार्रवाई चल रही है. डीएम ने जिले के सभी पंचायतों में खेल मैदान निर्माण कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया. स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने टेलीमेडिसिन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को चिकित्सा परामर्श देने के लिए सिविल सर्जन को कई निर्देश भी दिए. उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में यह सुविधा सुनिश्चित करें. नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तेजी से निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने नीलाम पत्र वादों के निष्पादित मामलों को राजस्व विभाग के पोर्टल पर ससमय अपलोड करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रतिदिन कम से कम चार-पांच मामले की सुनवाई करें. उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यवाही के मामले में संचालन पदाधिकारी निर्धारित अवधि के अंदर अपनी रिपोर्ट दें. कर्मियों के लॉगबुक की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यालयों में लॉग बुक का संबधित पदाधिकारी नियमित रूप से जांच करें. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि समय से संचिकाओं को प्रस्तुत नहीं करने वाले सहायकों पर कार्रवाई करें. उन्होंने निर्देश दिया कि जन शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ समय से निष्पादन करना सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि साप्ताहिक समीक्षा बैठक का परिणाम नजर आनी चाहिए एवं लंबित मामलों को हर हाल में शून्य करें. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी नियमित रूप से लॉग बुक,सूचना केअधिकार पंजी, सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों का नियमित से निरीक्षण करें ताकि यह सुनिश्चित कर सकें कि ससमय मामलों का निष्पादन हो. उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करें. इसमें थोड़ी भी शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समीक्षा के क्रम में सीडब्लूजेसी में शिक्षा एवं भूअर्जन विभाग में सबसे अधिक मामले लंबित पाए गए. डीएम ने अनुपस्थित कार्यपालक अभियंता विद्युत डिविजन जयनगर एवं जलसंसाधन के अभियंता को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी दीपेश कुमार, अपर समाहर्ता शैलेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी, एडीएम आपदा संतोष कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरण, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन