केंद्रीय पुलिस फोर्स के छह कंपनी का होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय पुलिस फोर्स के ठहराव को लेकर प्रशासन ने स्थल का चयन कर लिया है. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय आर्म्स पुलिस फोर्स के छह कंपनी का ठहराव किया जाएगा. जिसमें झंझारपुर प्रखंड में तीन एवं लखनौर प्रखंड में भी तीन जगह स्थल का चयन किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. केंद्रीय पुलिस फोर्स के ठहराव को लेकर प्रशासन ने स्थल का चयन कर लिया है. झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय आर्म्स पुलिस फोर्स के छह कंपनी का ठहराव किया जाएगा. जिसमें झंझारपुर प्रखंड में तीन एवं लखनौर प्रखंड में भी तीन जगह स्थल का चयन किया गया. एसडीएम कुमार गौरव ने कहा कि झंझारपुर प्रखंड में शिवनंदन नंद किशोर महाविद्यालय, ललित नारायण जनता कॉलेज झंझारपुर एवं भैरवस्थान थाना क्षेत्र के भराम हाई स्कूल को चयनित किया गया. वहीं लखनौर प्रखंड में तमुरिया स्थित उच्च विद्यालय, धारावती उच्च विद्यालय एवं जोरला गांव स्थित उच्च विद्यालय में ठहराव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय आर्म्स पुलिस फोर्स के 6 कंपनी झंझारपुर विधानसभा में पहुंचेगी. रविवार को झंझारपुर प्रखंड स्थित शिवनंदन नंद किशोर महाविद्यालय, ललित नारायण जनता महाविद्यालय एवं भराम महाविद्यालय का बीडीओ अभिलाषा पाठक ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए. वहीं एसडीएम कुमार गौरव भी विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर कर्मियों को निर्देशित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन