खजौली में नए सीओ सिमरन आजाद ने संभाला पदभार, कहा- जमीन विवाद और दाखिल-खारिज मामलों का होगा त्वरित निपटारा

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

खजौली अंचल में नए अंचलाधिकारी (सीओ) सिमरन आजाद ने निवर्तमान सीओ विजय कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया. उन्होंने जनता की समस्याओं, खासकर जमीन विवाद और अतिक्रमण के मामलों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही.

विज्ञापन

Madhubani News: खजौली अंचल कार्यालय के सभा कक्ष में गुरुवार को नए अंचलाधिकारी (सीओ) सिमरन आजाद ने निवर्तमान सीओ विजय कुमार से विधिवत प्रभार ग्रहण किया. सिमरन आजाद का स्थानांतरण भागलपुर बंदोबस्त कार्यालय से खजौली अंचल कार्यालय में हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

विजय कुमार का गोपालगंज हुआ स्थानांतरण

निवर्तमान सीओ विजय कुमार का स्थानांतरण गोपालगंज जिले के उचकागांव अंचल में किया गया है. प्रभार हस्तांतरण के दौरान अंचल कार्यालय के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे.

जनता की समस्याओं के समाधान को दी प्राथमिकता

प्रभार ग्रहण करने के बाद सीओ सिमरन आजाद ने कहा कि अंचल क्षेत्र की सभी पंचायतों में किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि जमीन विवाद, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज के लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा. साथ ही भूमिहीन परिवारों को सरकारी योजनाओं के तहत भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन