उमगांव में भीषण आग के बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 10 लाख रुपये नकद समेत लाखों की संपत्ति राख

Author Sanjay raut|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

उमगांव में रविवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई, जिसके बाद गैस सिलेंडर फट गया. इस घटना में लाखों रुपये का सामान और 10 लाख से अधिक नकद जलकर खाक हो गया. हालांकि, पांच वर्षीय बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया.

विज्ञापन

Madhubani News: हरलाखी थाना क्षेत्र के उमगांव में रविवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने के बाद गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई. घटना में लाखों रुपये का सामान और घर में रखा 10 लाख रुपये से अधिक नकद जलकर राख हो गया. हालांकि समय रहते घर में सो रही पांच वर्षीय बच्ची को बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना उमगांव बैल बाजार के समीप श्रवण साह के घर की है. सूचना मिलते ही हरलाखी थाना पुलिस और बेनीपट्टी से अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.

यह भी पढ़ें: चावल जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक, 176 पैक्स और व्यापार मंडलों पर 11,767 एमटी चावल बकाया

बच्ची को बचाने के कुछ ही पल बाद फट गया सिलेंडर

पीड़ित श्रवण साह ने बताया कि घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर काम कर रहे थे. अचानक घर से धुआं निकलता देख वे दौड़कर पहुंचे. सबसे पहले घर के अंदर सो रही पांच वर्षीय पुत्री दीपिका कुमारी को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके कुछ ही क्षण बाद घर में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भी विकराल हो गई.

10 लाख रुपये से अधिक नकद भी जलकर राख

पीड़ित ने बताया कि एनएच निर्माण के दौरान उनका घर और कपड़ों की दुकान हटाई गई थी. इसके बाद दुकान का पूरा सामान घर में रखा गया था. भू-अर्जन विभाग से मुआवजे के रूप में मिले 10 लाख रुपये से अधिक नकद भी नए मकान के निर्माण के लिए घर में रखे थे, जो आग में जलकर राख हो गए. इसके अलावा कपड़े, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं भी नष्ट हो गईं.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

परिवार का कहना है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी. घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय समाजसेवी निशांत मंडल, दानिश इकबाल और अनिल साह ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन