गैस सिलिंडर फटने से दुकान में लगी आग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के समीप सुभाष कुमार यादव के नाश्ते की दुकान में रविवार को गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई.
विज्ञापन
मधुबनी . नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के समीप सुभाष कुमार यादव के नाश्ते की दुकान में रविवार को गैस सिलिंडर ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड एवं नगर थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गई. नगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया. अग्निपीड़ित दुकानदार सुभाष कुमार यादव ने बताया कि अगलगी में लगभग एक लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन