छात्र की डूबने से मौत के बाद दूसरे दिन भी स्कूल बंद, शिक्षकों ने जताई सुरक्षा की चिंता

Updated:
विज्ञापन

बथनाहा विद्यालय में पसरा सन्नाटा। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथनाहा में पांचवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से हुई मौत के बाद दूसरे दिन भी स्कूल बंद रहा. ग्रामीण आक्रोश और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शिक्षकों ने सुरक्षा की चिंता जताई है.

विज्ञापन

Ghoghardiha News: प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथनाहा के पांचवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से हुई मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को विद्यालय में पठन-पाठन पूरी तरह बंद रहा. घटना के बाद गांव में व्याप्त आक्रोश और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचे और सीधे प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) जाकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) को स्थिति से अवगत कराया.

विज्ञापन

शिक्षकों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

शिक्षकों ने बीईओ ललन कुमार को बताया कि छात्र की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. ऐसे माहौल में विद्यालय में सामान्य रूप से शैक्षणिक गतिविधियां संचालित करना फिलहाल संभव नहीं है. उन्होंने विद्यालय में सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की मांग की.

प्रशासन करेगा बैठक, सामान्य स्थिति बहाल करने की पहल

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) को दे दी गई है. प्रशासनिक अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि विद्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में बैठक आयोजित की जाएगी.

उन्होंने कहा कि बैठक के माध्यम से सभी पक्षों से संवाद स्थापित कर विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां जल्द से जल्द सुचारु रूप से शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा.

भवन के अभाव में एक परिसर में चलते हैं दो विद्यालय

गौरतलब है कि गुरुवार को विद्यालय के समीप स्थित तालाब में डूबने से पांचवीं कक्षा के छात्र रिशव कुमार की मौत हो गई थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक के साथ आक्रोश का माहौल है.

भवन के अभाव में एक ही परिसर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बथनाहा और प्लस-टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बथनाहा का संचालन अलग-अलग शिफ्ट में होता है. शुक्रवार को दोनों विद्यालयों में पठन-पाठन बंद रहा. शिक्षा विभाग और प्रशासन स्थिति सामान्य कर जल्द विद्यालय संचालन बहाल कराने के प्रयास में जुटा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन