मधुबनी: जितवारपुर विद्यालय में सुरक्षित शनिवार और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
फोटो: बच्चों का जानकारी देते प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह  | Prabhat Khabar Network

बच्चों का जानकारी देते प्रधानाचार्य सतीश कुमार सिंह | Prabhat Khabar Network

उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बच्चों को बज्रपात से बचाव के तरीके सिखाए गए और अभिभावकों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

Madhubani News: उत्कृष्ट मध्य विद्यालय, जितवारपुर में शनिवार को प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम और अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को बज्रपात से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई, वहीं अभिभावकों के साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और नियमित उपस्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

गतिविधि के माध्यम से सिखाए गए बचाव के उपाय

सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत फोकल शिक्षिका जीनत परवीन एवं स्मिता शंकर ने बच्चों को बज्रपात से होने वाले खतरे और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी. गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को उकड़ू बैठकर सुरक्षित रहने का तरीका भी बताया गया.

समावेशी शिक्षा पर हुई संगोष्ठी

मध्यांतर के बाद शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई. प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह ने समावेशी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों का नियमित नामांकन, विद्यालय में उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन साफ-सुथरे कपड़ों में समय पर विद्यालय भेजने तथा नियमित रूप से गृहकार्य और विद्यालय डायरी का अवलोकन करने का भी आग्रह किया.

अभिभावकों ने की विद्यालय की सराहना

समाजसेवी एवं अभिभावक अमित कुमार झा ने विद्यालय में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर खुशी जताते हुए शिक्षकों के कार्यों की सराहना की. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक संकल्प के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ.

इस दौरान विद्यालय शिक्षा समिति की सचिव लालदाई देवी, अमित कुमार झा, तपेन्द्र झा, कविता देवी, सोनी देवी, माया देवी, रविना कुमारी, रूपा कुमारी सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे.

बच्चों के प्रोजेक्ट ने किया आकर्षित

विद्यालय के छात्र गौरव कुमार, राजा कुमार, शालिनी कुमारी और नंदिनी कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट वर्क का प्रदर्शन किया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की.

कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, मो. रूहुल्लाह, प्रदीप कुमार पंडित, शिक्षिकाएं उम्मे हबीबा, शांति कुमारी, चन्द्रलता कुमारी, संगीता कुमारी रजक, जीनत परवीन, स्मिता शंकर, रोजी प्रिया, कामिनी कुमारी, वंदना कुमारी तथा शिक्षा सेवक छोटू कुमार सदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

यह भी पढ़ें: बिस्फी के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित


विज्ञापन
Kartik Kumar

लेखक के बारे में

By Kartik Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन