मधुबनी: बिस्फी के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

Updated:
विज्ञापन

अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिस्फी प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन हुआ. इसमें बच्चों की शिक्षा, समावेशी शिक्षा और सरकारी योजनाओं पर विशेष चर्चा हुई. शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

Madhubani News: बिस्फी प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया. इस दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति, समावेशी शिक्षा और सरकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई.

विज्ञापन

समावेशी शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर

संगोष्ठी का मुख्य विषय "समावेशी शिक्षा : हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण" रहा. शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने और घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया.

बैठक में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने और समावेशी शिक्षा के प्रति समुदाय को जागरूक बनाने पर भी चर्चा की गई.

सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

अभिभावकों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, मध्याह्न भोजन, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक, पोशाक योजना तथा विद्यालयों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई.

प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न राय, राजेश कुमार झा, अशोक साफी, विनोद कुमार झा, जियाउद्दीन, मीनाक्षी कुमारी, विभा कुमारी, ललिता कुमारी, महेश कुमार शाह, जयंत कुमार और कमोद साफी ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से प्रत्येक बच्चे को आत्मविश्वास के साथ नियमित रूप से विद्यालय आने और सीखने की प्रक्रिया से जोड़ना आवश्यक है.

अभिभावकों की भूमिका बताई महत्वपूर्ण

बीपीआरओ सह बीईओ शेखर कुमार ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक बैठक के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया गया. उन्होंने कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार संभव है.

यह भी पढ़ें: मिथिला हाट में 3 अगस्त से 14 अगस्त तक होगी मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रदर्शनी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन