संदीप विश्वविद्यालय ने मनाया विश्व ग्रामीण विकास दिवस, नजदीकी गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीण बच्चों के बीच पुस्तक वितरण करते संदीप विश्वविधालय के पदाधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संदीप विश्वविद्यालय ने विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर आस-पास के गांवों में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया. छात्रों ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर शिक्षा, स्वच्छता, और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया.

विज्ञापन

Madhubani Rural Campaign: विश्व ग्रामीण विकास दिवस के अवसर पर संदीप विश्वविद्यालय की ओर से नजदीकी गांवों में जागरूकता अभियान एवं विशेष वार्ता का भव्य आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.डॉ.अरुण कुमार द्विवेदी,कुलसचिव डॉ.नौशेरवां रौनक,डीन एकेडमिक्स डॉ.अजय कुमार तथा निदेशक छात्र कल्याण डॉ.अभिषेक ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण विकास के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना था.

विज्ञापन

छात्रों ने ग्रामीणों से किया संवाद,सकारात्मक सहभागिता पर दिया जोर 

इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय के लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में आसपास के गांवों का दौरा किया. विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर शिक्षा,स्वच्छता,आत्मनिर्भरता,सामाजिक सहभागिता तथा सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया. उन्होंने ग्रामीणों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया,ताकि ग्रामीण समुदायों के साथ सकारात्मक सहभागिता को और सुदृढ़ किया जा सके.

ग्रामीण सशक्तिकरण और समग्र प्रगति के आयामों पर हुई चर्चा  

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित वार्ता के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने कहा कि इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण गरीबी और भुखमरी का उन्मूलन,कृषि आजीविका को सशक्त बनाना,डिजिटल एवं वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना तथा महिलाओं और युवाओं का सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है. वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं है,बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य और कौशल विकास से समाज की समग्र प्रगति है.

बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण 

शिक्षकों ने युवाओं से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय की ओर से कॉपी,कलम एवं बिस्कुट का वितरण भी किया गया. इस समाजोपयोगी पहल की ग्रामीणों ने खूब सराहना की. विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ग्रामीण विकास की दिशा में निरंतर योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन