Madhubani News. ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वालों को ही मिलेगा वेतन
ई शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को ही अक्टूबर माह का वेतन मिलेगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज कर जरूरी निर्देश दिया है.
Madhubani News. मधुबनी. ई शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को ही अक्टूबर माह का वेतन मिलेगा. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेज कर जरूरी निर्देश दिया है. यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी जावेद आलम ने कहा है कि पिछले तीन महीने से विभागीय निर्देशानुसार शिक्षक ई शिक्षा कोष पोर्टल में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं. लेकिन अभी भी जिले के तकरीबन 15 प्रतिशत शिक्षक हैं जो ई शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं. जो विभागीय निर्देश के प्रतिकूल है. ऐसे शिक्षकों के वेतन का भुगतना स्थगित हो सकता है. साथ ही ई शिक्षाकोष पोर्टल से उनका नाम हटाया जा सकता है. उन्होंने जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को पत्र भेजकर हर हाल में अपनी उपस्थिति ई शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए