मेसर्स जय श्रीराम दुकान के आवासीय घर को बैंक ने किया सील
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :24 Jul 2024 9:35 PM (IST)
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक आवासीय घर को सील किया है.
विज्ञापन
बासोपट्टी. बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन ने संयुक्त रूप से एक आवासीय घर को सील किया है. हरलाखी प्रखंड के रामपुर में अधिकारियों ने नंद किशोर साह के आवासीय घर पर कारवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया शाखा से ऋण लिया था. जिसे लेकर बैंक ने प्रक्रिया पूरी कर प्रशासन के सहयोग से आगे की कारवाई किया है. कारोबार करने के लिए घर गिरवी पर लगाकर बीस लाख एवं चार लाख कुल 24 लाख रुपए का ऋण बैंक से लिया था. बैंक ऑफ इंडिया मुजफ्फरपुर से अधिकृत अधिकारी विजय पासवान ने बताया कि कई दिनों से बैंक की ओर से ऋण चुकाने को लेकर बार बार नोटिस किया गया था. कई बार बैंक की ओर से आग्रह भी किया गया. इस बीच दुकान के मालिक को करीब पंद्रह दिन पहले भी पत्र भेजकर सूचना दी गयी थी. बैंक से कोई संपर्क नहीं रखने में मालिक के आवासीय घर को बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिशौल के कब्जे में किया गया है. बैंक अधिकारी ने बताया कि कई बार बैंक से ऋण समझौता को लेकर भी आग्रह किया गया. बैंक की ओर से प्रक्रिया के तहत प्रशासन का सहयोग लिया गया है. बैंक की ओर से आगे की कारवाई की जा रही है. इधर अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने बताया कि बासोपट्टी प्रखंड के महथौर के राम जानकी चौक पर मेसर्स जय श्रीराम ट्रेडर्स के नाम से दुकान है. इस दुकान पर कारोबार के लिए बैंक से ऋण लिया था. जिसे लेकर विधिसम्मत कारवाई किया है. मौके पर एसआई प्रिया कुमारी, अशरफ अली, कंचन कुमार सिंह सहित बैंक के कई अधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




