मधुबनी में 10 अगस्त को लगेगा मेगा रोजगार मेला, 6 हजार पदों पर होगी भर्ती

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. 10 अगस्त को वाटसन हाई स्कूल मैदान में आयोजित मेगा रोजगार मेले में 25 से अधिक कंपनियां 6000 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी. 12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक, 18 से 40 वर्ष के फ्रेशर्स और अनुभवी आवेदन कर सकते हैं. यह एक निःशुल्क भर्ती प्रक्रिया है.

विज्ञापन

Madhubani News: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. जिला नियोजनालय की ओर से 10 अगस्त को मधुबनी के वाटसन हाई स्कूल मैदान में मेगा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा. इस रोजगार मेले में 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 6 हजार से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी.

विज्ञापन

12वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक को मिलेगा अवसर

रोजगार मेले में 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, स्नातकोत्तर सहित फ्रेशर्स और अनुभवी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है.

33 पदों पर होगी भर्ती, 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियां 33 अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेंगी. चयनित अभ्यर्थियों को पद और अनुभव के अनुसार 10,200 रुपये से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

ये प्रमुख कंपनियां करेंगी भर्ती

रोजगार मेले में गार्डियंस सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड, एयरटेल (क्वेस कॉर्प लिमिटेड), फर्स्ट फ्लाई कॉरपोरेट सर्विसेज, एचसीसी स्वेक्षा निधि लिमिटेड, के.के. एंटरप्राइजेज, लर्नर प्राइवेट लिमिटेड, नव भारत फर्टिलाइज़र, एसआईएस सिक्योरिटी एजेंसी, उमोजा मार्केटप्लेस प्राइवेट लिमिटेड, विज़न इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और आरएसजी सेल्स सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड सहित 25 से अधिक कंपनियां शामिल होंगी.

चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क

जिला नियोजन पदाधिकारी निशांत रंजन ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा. पूरी चयन प्रक्रिया नि:शुल्क होगी.

ऐसे करें आवेदन

  • detjob.bihar.gov.in पर पंजीकरण करें.
  • डिफॉल्ट पासवर्ड बदलकर नई यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें.
  • Job Fair Participation में जाकर Rojgar Mela Madhubani का चयन करें.
  • अपनी पसंदीदा कंपनी के सामने ✔ कर Apply पर क्लिक करें.
  • रोजगार मेले के दिन आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कंपनी के स्टॉल पर उपस्थित होकर आगे की प्रक्रिया पूरी करें.

उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में मेले के आयोजन स्थल पर भी पंजीकरण और आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन