पिपरौन-जटही सड़क की करें मरम्मत: डीएम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपट्टी को हरलाखी प्रखंड के पीपरौन चौक से जटही नेपाल बॉर्डर तक की सड़क का मरम्मत कराने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
मधुबनी.
डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल बेनीपट्टी को हरलाखी प्रखंड के पीपरौन चौक से जटही नेपाल बॉर्डर तक की सड़क का मरम्मत कराने का निर्देश दिया है. डीएम ने कहा है कि पिछले माह हरलाखी प्रखंड के भ्रमण के दौरान पाया गया कि पिपरौन चौक से जटही नेपाल बॉर्डर तक की सड़क काफी जर्जर है. जिससे मतदान दल को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. यह पथ भारत नेपाल को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक पथ है. लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दल एवं सुरक्षा बल को निर्धारित मतदान केंद्रों पर सुगमता से पहुंचने के लिए इस सड़क की मरम्मत आवश्यक है. विदित हो कि यह रास्ता मधुबनी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत आता है. जहां 20 मई को मतदान होना है. मतदान से पूर्व सड़क की मरम्मत करने का निर्देश दिया गया है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन