शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के लहेरियागंज स्थित बुबना मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस्कॉन संस्था द्वारा निकाली गयी.
विज्ञापन
मधुबनी. शहर के लहेरियागंज स्थित बुबना मंदिर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई. भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस्कॉन संस्था द्वारा निकाली गयी. मौके पर श्रद्धालुओं ने पहले भगवान जगन्नाथ जी को भजन कीर्तन सुनाकर जगाने का काम किया. उसके बाद भगवान को रथ पर विराजमान किया गया. रथ पर ही भगवान की पूजा व आरती की गयी. उसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ को बारी बारी से रस्सी खींचते हुए पूरे शहर में भ्रमण किया. शहर के चभच्चा चौक, शंकर चौक, बड़ी बाजार सहित अन्य जगहों पर भ्रमण करते हुए वापस बुबना मंदिर में आकर भगवान को स्थापित किया. इसमें शामिल सभी श्रद्धालु एवं शहर वासियों ने नाच गाकर भगवान को मनाया. श्रद्धालु ढोल-नगाड़े के बीच झूमते गाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया. इसमें काफी संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया. मौके पर मुख्य पुजारी ने बताया कि रथ यात्रा जगन्नाथपुरी में पिछले 7 जलाई को निकली गयी थी. जहां मंदिर है वहां इसी दिन निकाली जाती है. जहां सेंटर है वहां एक हफ्ते बाद निकला जाता है. मौके पर लक्ष्मण कृपा दास, चंद्र शेखर प्रभु, अर्चिता राधिका, अनीता झा नीतू, कैलाश भारद्वाज, राजू बुबना, गोपी बुबना सहित कई लोगों ने सहयोग किया.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन