हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली

Updated:
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी जिला झंझारपुर में जिला उपाध्यक्ष विजय राउत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. रैली की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया.

विज्ञापन

झंझारपुर. भारतीय जनता पार्टी जिला झंझारपुर में जिला उपाध्यक्ष विजय राउत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गयी. रैली की शुरुआत अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया. यात्रा कोर्ट कैंपस से मोहना पुरानी बाजार होते हुए झंझारपुर स्टेशन सहित पूरण-पंचानन के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाप्त हुआ. जिसमें मुख्य अतिथि एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने कहा कि अभियान के तहत जन सहभागिता से तिरंगा यात्रा में तिरंगे के साथ नारे लगाये गये. देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया है. रैली में युवा जिलाध्यक्ष भोला झा, जिला उपाध्यक्ष संदीप दास, अमरेंद्र मंडल, राजू मंडल राघवेंद्र सिंह, मंडल अध्यक बजरंगी दास, संजय राय, दधीचि मिश्र, राम शंकर ठाकुर, देवेंद्र महतो, कुमार राजा, ललन पासवान, राजेश प्रसाद, भरत चौधरी, आशीष सिंह, बच्चा बाबू कामत, कृष्ण देव ठाकुर, सुनील मुखिया, नवीन राय, विनोद चौधरी राजेंद्र महतो, लक्ष्मण झा आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन