रेन कट से तटबंध सड़क में बना बड़ा कटाव, बाढ़ के दौरान हादसों की आशंका

Updated:
विज्ञापन

जीरो प्वाइंट से पूरब तटबंध में रेन कट | Prabhat Khabar Network

घोघरडीहा में कोसी तटबंध सड़क पर रेन कट से बड़ा गड्ढा बन गया है। ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से मरम्मत की मांग की है ताकि बाढ़ के दौरान बड़े हादसों को रोका जा सके।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, घोघरडीहाप्रखंड क्षेत्र के बेलहा जीरोप्वाइंट से पूरब कोसी तटबंध पर रेन कट के कारण सड़क का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क में बना गड्ढा लगातार चौड़ा और गहरा होता जा रहा है, जिससे राहगीरों के लिए दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार यह सड़क बेलहा जीरोप्वाइंट से किसनीपट्टी होते हुए भलुआही तक जाती है. इस सड़क का निर्माण जल संसाधन विभाग द्वारा कोसी तटबंध पर कराया गया है.. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश और बाढ़ के दौरान कटाव और बढ़ सकता है, जिससे तटबंध पर भी दबाव बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. ग्रामीणों ने जल संसाधन विभाग से अविलंब स्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके और आवागमन सुचारु बना रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन