मधुबनी: मॉडल अस्पताल की दोनों लिफ्ट खराब, गंभीर मरीजों को सीढ़ियों का सहारा

Updated:
विज्ञापन

पाथ वे के सहारे भर्ती वार्ड में पथ्य आहार ले जाती जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

मधुबनी के मॉडल अस्पताल की दोनों लिफ्टें पिछले कुछ समय से बंद हैं. इससे ऊपरी मंजिलों पर स्थित वार्डों और जांच केंद्रों तक पहुंचने में मरीजों, खासकर बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. अस्पताल प्रशासन ने तकनीकी खराबी को जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

मधुबनी: सदर अस्पताल परिसर स्थित नवनिर्मित मॉडल अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं को लेकर मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गयी है. अस्पताल की दोनों लिफ्ट बीते कुछ समय से खराब हैं. ऐसे में ऊपरी मंजिल पर स्थित वार्ड, डॉक्टरों के चैंबर और जांच केंद्रों तक पहुंचने के लिए मरीजों और उनके परिजनों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुजुर्ग और गंभीर मरीज सबसे ज्यादा परेशान

लिफ्ट सेवा बंद होने का सबसे अधिक असर बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और चलने-फिरने में असमर्थ गंभीर मरीजों पर पड़ रहा है. इलाज के लिए ऊपरी मंजिल पर जाने के दौरान मरीजों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही हैं. कई मरीजों के लिए यह काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है.

स्ट्रेचर और व्हीलचेयर ले जाने में परेशानी

लिफ्ट खराब होने के कारण व्हीलचेयर और स्ट्रेचर को भी सीढ़ियों या पाथवे के रास्ते ऊपर ले जाना पड़ रहा है. अस्पताल कर्मियों और परिजनों को मरीजों को एक मंजिल से दूसरी मंजिल तक पहुंचाने में अतिरिक्त मशक्कत करनी पड़ रही है. इससे दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है.

मरीजों के परिजनों का कहना है कि दवा, भोजन, पानी और पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट लाने जैसे कामों के लिए भी उन्हें बार-बार सीढ़ियों से उतरना-चढ़ना पड़ रहा है. इससे उनकी परेशानी और बढ़ गयी है.

मरीजों तक पथ्य आहार पहुंचाने में भी परेशानी

लिफ्ट बंद रहने से भर्ती मरीजों तक पथ्य आहार पहुंचाने में भी परेशानी हो रही है. जीविका दीदियों को पाथवे के सहारे मरीजों तक भोजन पहुंचाना पड़ रहा है. अस्पताल में आने वाले मरीजों के परिजनों का कहना है कि लिफ्ट सेवा जल्द बहाल होनी चाहिए, ताकि गंभीर मरीजों को अनावश्यक परेशानी से राहत मिल सके.

अधीक्षक ने कहा, जल्द बहाल होगी लिफ्ट सेवा

अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजीव रंजन ने लिफ्ट में तकनीकी खराबी की बात स्वीकार की. उन्होंने बताया कि समस्या को दुरुस्त करने के लिए संबंधित मेंटेनेंस एजेंसी और तकनीशियनों को निर्देश दिया गया है. लिफ्ट के कुछ तकनीकी पार्ट्स बाहर से मंगाये जा रहे हैं, जिसके कारण मरम्मत में थोड़ा समय लग रहा है.

अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही दोनों लिफ्टों को दुरुस्त कर सेवा बहाल कर दी जाएगी, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को हो रही असुविधा दूर हो सके.

यह भी पढ़ें

मधुबनी: सीएमबी कॉलेज में कुव्यवस्था पर छात्रों ने किया खेल महोत्सव का बहिष्कार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन