राजनगर के दो पंचायतों में जन सहयोग शिविर का आयोजन,आम जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा

Updated:
विज्ञापन

राजनगर के दो पंचायतों में जन सहयोग शिविर का आयोजन,आम जनता की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटारा

मधुबनी के राजनगर में 'जन सहयोग शिविर' ने आम नागरिकों की समस्याओं को मौके पर हल किया. राजस्व से लेकर पेंशन योजनाओं तक, हर सुविधा उपलब्ध कराई गई.

विज्ञापन

मधुबनी के राजनगर से उदय कुमार सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Rajnagar Public Camp: आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से "जन सहयोग शिविर" का भव्य आयोजन किया गया. यह विशेष शिविर राजनगर प्रखंड के दो प्रमुख पंचायतों सतघारा एवं भटसिमर पूरब में आयोजित किया गया. शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों के आवेदनों की जांच कर मौके पर ही उनका पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निपटारा किया गया.

विभिन्न विभागों के लगे स्टॉल,अधिकारियों ने दी योजनाओं की जानकारी 

शिविर में आम जनता की सहूलियत के लिए राजस्व,सामाजिक सुरक्षा,स्वास्थ्य,शिक्षा,कृषि,पशुपालन,श्रम,आपूर्ति,ग्रामीण विकास,पंचायती राज,विद्युत,पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे. प्रत्येक स्टॉल पर संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कर्मी पूरी मुस्तैदी से उपस्थित रहे,जिन्होंने लोगों की शिकायतों और नए आवेदनों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं.

राशन कार्ड से लेकर पेंशन योजनाओं के आवेदनों पर विशेष ध्यान 

शिविर के दौरान नया राशन कार्ड,आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा,किसान सम्मान निधि,छात्रवृत्ति,श्रमिक पंजीकरण और स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया.पात्र लाभुकों को योजनाओं का तुरंत लाभ दिलाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई और नए आवेदन स्वीकार करने की बेहतर व्यवस्था भी की गई थी.शिविर को सफल बनाने में पंचायत प्रतिनिधियों,आंगनबाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

सतघारा और भटसिमर पूरब में प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाली कमान

सतघारा पंचायत में आयोजित जन सहयोग शिविर में जिला मुख्यालय से पहुंचे जिला बंदोबस्त पदाधिकारी और राजनगर के अंचलाधिकारी गोपाल कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. जबकि दूसरी ओर भटसिमर पूर्वी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अर्चना कुमारी सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मुस्तैद दिखे. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह व्यवस्था इसलिए की गई थी कि दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन