दरभंगा स्नातक चुनाव में उतरेंगे ब्रह्मदेव यादव, निजी स्कूल संघ ने समर्थन का किया ऐलान
बैठक में शामिल शिक्षक | Prabhat Khabar Network
मधुबनी में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में शिक्षाविद् सम्मान समारोह की तैयारियों के साथ दरभंगा स्नातक चुनाव पर चर्चा हुई. एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव के चुनाव मैदान में उतरने और उनके समर्थन में अभियान चलाने की बात कही गयी.
मधुबनी शिक्षाविद सम्मान समारोह: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवानंद झा की अध्यक्षता में सेंट्रल पब्लिक स्कूल थाना चौक के परिसर में निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई. बैठक में 20 सितंबर को जिला मुख्यालय में होने वाले शिक्षाविद् सम्मान समारोह की तैयारियों और दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.
20 सितंबर को होगा शिक्षाविद् सम्मान समारोह
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवानंद झा और उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि शिक्षाविद् सम्मान समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. समारोह में निजी स्कूलों के संचालकों और प्राचार्यों के साथ गणमान्य शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा.
एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. इसके अलावा अनुमंडल स्तर पर शिक्षक दिवस पखवाड़ा मनाने का भी निर्णय लिया गया है.
दरभंगा स्नातक चुनाव को लेकर भी मंथन
बैठक में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 को लेकर भी चर्चा हुई. निजी स्कूल संघ के संरक्षक एसएन लाल ने कहा कि एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव इस चुनाव में भाग लेंगे.
उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर मतदाता सूची के अवलोकन का काम शुरू कर दिया गया है. इसके साथ ही मतदाता जनसंपर्क अभियान को भी गति देने की बात कही गयी. एसोसिएशन ने ब्रह्मदेव यादव के समर्थन में संगठन स्तर पर अभियान चलाने की बात कही.
जीत सुनिश्चित करने के लिए अभियान का दावा
एसएन लाल ने कहा कि एसोसिएशन ब्रह्मदेव यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिए मजबूती से काम करेगा. बैठक में मौजूद सदस्यों से मतदाता सूची की समीक्षा करने और संबंधित मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया.
बैठक के दौरान चुनावी तैयारियों को लेकर संगठन की भूमिका और आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया.
कई सदस्यों ने दिया समर्थन
बैठक में एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव कुमार झा, अंकित सिंह ठाकुर, बसंत कुमार, दिनेश राय, कर्णेश्वर कर्ण, मनोज श्रीवास्तव, दिलीप कुमार झा, रमेश झा, मनोज सिंह, चन्देश्वर यादव, संजय कुमार झा, रविन्द्र यादव, सत्यनारायण सहा, नरेश कुमार पंडित और अरबिंद कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे.
इन सदस्यों ने शिक्षाविद् सम्मान समारोह और चुनावी गतिविधियों को लेकर एसोसिएशन के फैसलों का समर्थन किया.
यह भी पढे़ं:
मधुबनी में कार्यपालक सहायकों की बैठक, आउटसोर्सिंग के विरोध में आंदोलन की तैयारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए