सहयोग शिविर के आयोजन के साथ ही पथलगाढा पंचायत सरकार भवन का हुआ शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन

1.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर 2कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी के पथलगाढ़ा में सहयोग शिविर का आयोजन कर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का शुभारंभ किया गया. इससे पंचायतवासियों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ अब पंचायत स्तर पर ही मिलेगा.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड अंतर्गत कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढ़ा में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का भी शुभारंभ हुआ. इसके शुरू होने से अब पंचायतवासियों को कई सरकारी सेवाएं और योजनाओं का लाभ पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा.

विज्ञापन

वरीय उप समाहर्ता ने किया निरीक्षण

सहयोग शिविर का निरीक्षण वरीय उप समाहर्ता बिरजू दास ने किया. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कई विभागों ने सुनी लोगों की समस्याएं

शिविर में राजस्व, पंचायत, शिक्षा, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा, विद्युत विभाग, आयुष्मान भारत, राशन कार्ड और पेंशन समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए. अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लाभुकों को राहत प्रदान की.

ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी सुविधा

अधिकारियों ने बताया कि पंचायत सरकार भवन के शुरू होने से अब ग्रामीणों को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. अधिकांश सरकारी सेवाएं और योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी.

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया नवीन कुमार, पंचायत समिति सदस्य श्रवण कुमार, बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुरेश कुमार, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमितेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: मधुबनी: थानाध्यक्ष से मारपीट मामले में कोर्ट सख्त, आरोपियों को नहीं मिली राहत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन