भूसा में लगी आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
थानाक्षेत्र के चिकनोटवा खाजेडीह के बीच खेत में रखे गेहूं के भूसे में आग लग गयी. जिससे पलक झपकते ही आग की तेज लपटें उठने लगी. सूत्रों के अनुसार इस दौरान भूसा के समीप एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया.
लदनियां. थानाक्षेत्र के चिकनोटवा खाजेडीह के बीच खेत में रखे गेहूं के भूसे में आग लग गयी. जिससे पलक झपकते ही आग की तेज लपटें उठने लगी. सूत्रों के अनुसार इस दौरान भूसा के समीप एक व्यक्ति आग की चपेट में आ गया. जिससे वह बुरी तरह जल गया. आग लगने की जानकारी लोगों को हुई. जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. हालांकि इस संबंध में लोगों ने थाना में आवेदन नही दिया है. सूत्रो के अनुसार मामले को आपस में ही सुलझा लिया गया. थाना पुलिस ने घटना के संबंध में कहा है कि किसी प्रकार का आवेदन नहीं आया है. आवेदन आने पर मामले की जांच की जायेगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए