पचास हजार का इनामी अपराधी ओम प्रकाश यादव गिरफ्तार

विशेष छापेमारी में दो इनामी अपराधी के साथ ही पांच कुख्यात अपराधी को हथियार संग गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में पचास हजार का इनामी अंतर्जिला अपराधी ओम प्रकाश यादव एवं पच्चीस हजार का इनामी अपराधी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ लल्ला एवं मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार किया.
मधुबनी. विशेष छापेमारी में दो इनामी अपराधी के साथ ही पांच कुख्यात अपराधी को हथियार संग गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अपराधी में पचास हजार का इनामी अंतर्जिला अपराधी ओम प्रकाश यादव एवं पच्चीस हजार का इनामी अपराधी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ लल्ला एवं मनोज कुमार यादव को गिरफ्तार किया. अपराधी प्रभाकर कुमार सिंह के पास से एक देसी कट्टा, एक गोली, 50 ग्राम ब्राउन शुगर एवं अपराधी मनोज कुमार यादव के पास से 49 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. एसपी सुशील कुमार ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी है. एसपी ने बताया है कि ओम प्रकाश यादव पर मधुबनी एवं दरभंगा के विभिन्न थानों में करीब 22 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. ओम प्रकाश यादव के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा गोली भी बरामद किया गया है. एसपी ने बताया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी इनामी अपराधी ओम प्रकाश यादव गंगद्वार में छिपा है. सूचना के बाद डीएसपी झंझारपुर पवन कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया. विशेष टीम द्वारा की गई छापेमारी में अपराधी ओम प्रकाश यादव एवं पप्पू कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया. जबकि जयनगर में वाहन चेकिंग के दौरान पच्चीस हजार का इनामी अपराधी प्रभाकर कुमार सिंह उर्फ लल्ला को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










