गायब कर्मी का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

पुलिस को आईआईएफसी फाइनेंशियल कंपनी की शाखा में कार्यरत कर्मी बुधनेश्वर मंडल का शुक्रवार दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है.

विज्ञापन

बाबूबरही. पुलिस को आईआईएफसी फाइनेंशियल कंपनी की शाखा में कार्यरत कर्मी बुधनेश्वर मंडल का शुक्रवार दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है. परिवार एवं शाखा के अन्य कर्मी किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं. इधर फाइनेंशियल कंपनी के आरएम व अन्य कर्मी बाबूबरही थाना पहुंच थानाध्यक्ष से बात की है. बताया गया कि इस फाइनेंशियल कंपनी का बाबूबरही में दो शाखा है. एक शाखा भूपट्टी में है. दूसरी शाखा बाबूबरही पीएनबी बैंक के उपरी मंजिल पर है. दूसरी शाखा में बुधनेश्वर मंडल कार्य करते हैं. बताया गया है कि कर्मी का बाइक एवं हेलमेट पुलिस ने बुधवार को भूपट्टी गैस गोदाम के निकट से लावारिस अवस्था में बरामद किया है. तब से पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है. बताया गया है कि कर्मी सुपौल जिला के भीमनगर बैरेज गांव के रहने वाले हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन