जिले के पांच केंद्रों पर शुरू हुई मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 May 2024 10:14 PM
जिले के पांच केंद्रों पर शनिवार से शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू हुई. मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा जो 11 मई तक चलेगी.
मधुबनी. जिले के पांच केंद्रों पर शनिवार से शांतिपूर्ण वातावरण में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा शुरू हुई. मैट्रिक की कंपार्टमेंटल परीक्षा जो 11 मई तक चलेगी. परीक्षा में जिले के 2187 छात्र-छात्राओं को शामिल होना है. जिसके लिए जिले में पीबी उच्च विद्यालय राजनगर, रामेश्वर प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर, प्लस टू उच्च विद्यालय रहिका, सूरज नारायण सिंह देवनारायण गुरमेता प्लस टू उच्च विद्यालय ( वाट्सन) व मध्य विद्यालय भौआड़ा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये हैं. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस को प्रतिनियुक्त की गयी है. परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू रहेगी. बिना पूर्व अनुमति के किसी भी बाहरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया. परीक्षार्थियों की भी सघन जांच करने के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी गयी. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को प्रवेश पत्र के अतरिक्त किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गजट परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया गया. परीक्षा दो पाली में ली जा रही है. पहली पाली में मातृभाष विषय की परीक्षा ली गयी. वहीं दूसरी पाली में दूसरी भारतीय भाषा संस्कृत, हिंदी व अरबी विषय की परीक्षा आयोजित की गयी. समाचार लिखे जाने तक परीक्षार्थियों की उपस्थिति का विवरण नहीं मिल पाया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










