मधुबनी में विवाहिता की गला दबाकर हत्या, पति और ससुराल पक्ष के लोग फरार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर पंचनामा तैयार करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झंझारपुर में 25 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पति समेत फरार बताए जा रहे परिजनों की तलाश की जा रही है.

विज्ञापन

मधुबनी मर्डर: भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम पंचायत के चनका मुसहरी टोल वार्ड पांच में 25 वर्षीय विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान सरों देवी, पति काशी सदा के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़

बताया जा रहा है कि महिला की हत्या पिछले शुक्रवार को की गई थी. घटना के बाद से उसके पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य सदस्य घर से फरार बताए जा रहे हैं. सूचना मिलने पर भैरवस्थान थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर सरों देवी की हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों के अनुसार, महिला को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा.

स्थानीय लोगों के अनुसार, सरों देवी की शादी कुछ वर्ष पहले चनका मुसहरी टोल निवासी काशी सदा से हुई थी. घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और लोग पुलिस की कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं.

बयान के आधार पर प्राथमिकी, आरोपियों की तलाश

भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मायके पक्ष के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बताए जा रहे आरोपियों की तलाश में जुटी है.

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य

घटना के बाद चनका मुसहरी टोल में ग्रामीणों की भीड़ जुटने से कुछ देर तक माहौल गमगीन रहा. पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित रखा गया. थानाध्यक्ष के अनुसार, फिलहाल क्षेत्र में विधि व्यवस्था सामान्य है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढे़ं:

RICS समिट में विदेशी मेहमानों को मिलेगा सत्तू और मिथिला का मखाना, बिहारियों के लिए गर्व का पल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन