बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

रोते बिलखते परिवार

Madhubani News: मधुबनी के बाबूबरही प्रखंड के बेला गांव में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलट गया. हादसे में चालक जगन्नाथ सिंह की मौके पर मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

Madhubani News: मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड अंतर्गत बेला पंचायत के बेला गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. हादसे में चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

भूतही गाछी के पास हुआ हादसा

मृतक की पहचान जगन्नाथ सिंह (33) के रूप में हुई है. वह मूल रूप से लदनियां थाना क्षेत्र के इकहरी गांव के निवासी थे और बेला गांव में घर जमाई के रूप में रह रहे थे.

जानकारी के अनुसार, वह ट्रैक्टर लेकर किसी कार्य से निकले थे. बेला गांव के भूतही गाछी के समीप सामने से आ रहे एक बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया.

ग्रामीणों ने बचाने की कोशिश की

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जगन्नाथ सिंह अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनके निधन के बाद पत्नी फूलो देवी, दो पुत्र और एक पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है.

इस हादसे के बाद पूरे बेला गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन