मधुबनी में सक्रिय हुआ मानसून, बारिश से किसानों के खिले चेहरे, कई इलाकों में भरा पानी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मधुबनी में लगातार हो रही बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं किसानों के लिए भी खुशखबरी लाई है. लेकिन शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Madhubani News: जिले में लगातार हो रही बारिश और ठंडी हवाओं ने भीषण गर्मी व उमस से लोगों को बड़ी राहत दिलाई है. मानसून के सक्रिय होने से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं धान की खेती करने वाले किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं. हालांकि झमाझम बारिश के बाद शहर की जेपी कॉलोनी समेत कई निचले इलाकों में जलजमाव की समस्या भी सामने आई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जेपी कॉलोनी समेत कई इलाकों में जलजमाव, लोगों की बढ़ी परेशानी

लगातार बारिश के कारण शहर की कई रिहायशी कॉलोनियों और निचले क्षेत्रों में पानी भर गया. खासकर जेपी कॉलोनी में जलजमाव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया. कई स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से सड़कें पानी में डूब गईं और आवागमन प्रभावित रहा.

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून पूरी तरह सक्रिय है और जिले में लगातार बारिश के साथ गरज-चमक का दौर जारी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान के बिचड़ों को नया जीवन मिला है और किसान तेजी से रोपनी कार्य में जुट गए हैं.

वज्रपात और तेज हवा को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है. लोगों से बारिश और गरज के दौरान पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा सुरक्षित पक्के भवनों में रहने की अपील की गई है. किसानों को भी खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन