प्रतिबंधित कोडीन सिरप व नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
प्रतिबंधित कोडीन सिरप व नाइट्राजेपाम टैबलेट के साथ भारत-नेपाल सीमा पर एक तस्कर गिरफ्तार

मधुबनी के बासोपट्टी में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की गईं. इस मामले में एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है, जो पहले भी इसी तरह के मामले में जेल जा चुका है.

विज्ञापन

मधुबनी के बासोपट्टी से रौशन ठाकुर की रिपोर्ट

Madhubani News: भारत-नेपाल सीमा पर बासोपट्टी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खेप जब्त की है. इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विशेष गश्ती के दौरान हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, विशेष गश्ती टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बासोपट्टी थाना क्षेत्र के कटैया निवासी रंजन शाह को गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान उसके पास से 40 नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट और कोडीन फॉस्फेट व ट्राइप्रोलिडीन एचसीएल युक्त 10 बोतल (एक लीटर) सिरप बरामद किया गया.

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रतिबंधित दवाएं उसे मधुबनी निवासी संजीव कुमार, जो मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) बताया जा रहा है, से मिली थीं.

यह भी पढ़ें: अवैध रिवॉल्वर व आठ कारतूस के साथ शातिर बदमाश गिरफ्तार

एसएसबी की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी

जानकीनगर एसएसबी ने इस मामले में बासोपट्टी थाना को लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी भूमिका की पड़ताल की जा रही है.

पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रंजन शाह पहले भी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. पुलिस और एसएसबी सीमा क्षेत्र में नशीले पदार्थों और साइकोट्रॉपिक दवाओं की तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चला रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन