मवेशी घर से शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 77 बोतल शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.
हरलाखी . खिरहर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी के दौरान 77 बोतल शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान खिरहर गांव निवासी राम शकल यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार थाने की एसआई नागेन्द्र कुमार दलबल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर छापेमारी की. जहां मवेशी घर में भूसा में छुपाकर रखे शराब की बोरी जब्त किया. मौके पर तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने कहा कि गिरफ्तार तस्कर को जेल भेज दिया गया है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए