14 से 30 जून तक पोल शिफ्टिंग कार्य को लेकर लाइन रहेगी बाधित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Jun 2024 10:35 PM
पोल शिफ्टिंग के कारण 14 जून से लेकर 30 जून तक लाइन बाधित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने दी है.
झंझारपुर. पोल शिफ्टिंग के कारण 14 जून से लेकर 30 जून तक लाइन बाधित रहेगी. इसकी जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार ने दी है. कहा है कि एनएच 27 मोहन से कैथानिया गुमटी तक सड़क चौड़ीकारण कार्य किया जा रहा है. जिसमें सड़क में छुटे हुए पोल का शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा. इस दौरान झंझारपुर क्षेत्र के बाजार फीडर, शांतिनाथ फीडर, बेलाराही एवं सुखेर फीडर का लाइन बाधित रहेगी. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि 14 जून से लेकर 30 जून तक सुबह 6:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक लाइन पूर्णता बाधित रहेगी. कहा कि यह कार्य आरसीडी विभाग के द्वारा कराई जाएगी. चौड़ीकरण कार्य के दौरान उच्च एवं निम्न पोल व तार को सड़क किनारे शिफ्ट करने का कार्य किया जाना है. इसके लिए उन्हें विभाग के द्वारा स्वीकृत दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










