लौफा प्लस-टू विद्यालय की नवगठित प्रबंध समिति की पहली बैठक, चार प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में अध्यक्ष, सदस्य व प्रधानाध्यापक

लौफा उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में नई प्रबंध समिति का गठन किया गया है। मनोज कुमार को अध्यक्ष चुना गया और विकास कार्यों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

Madhubani News: प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, लौफा में नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति की पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक में पिछली बैठक की संपुष्टि के साथ चार प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. इस दौरान विद्यालय की आधारभूत संरचना, शैक्षणिक व्यवस्था और विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

 अतिरिक्त वर्ग कक्ष और शौचालय निर्माण पर जोर

बैठक में सदस्यों ने नव उत्क्रमित प्लस-टू विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष और शौचालय का निर्माण शीघ्र कराने की आवश्यकता पर बल दिया. साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित पठन-पाठन और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आदर्श शैक्षणिक वातावरण विकसित करने पर विचार-विमर्श किया गया.

समिति के सदस्यों का हुआ मनोनयन

नवगठित विद्यालय प्रबंध समिति में मनोज कुमार को अध्यक्ष प्रतिनिधि, प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात को पदेन सचिव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिव नारायण सुमन को सदस्य, वरीय शिक्षिका वविता कुशवाहा को सदस्य, शिक्षा प्रेमी पुनित कुमार दास को सदस्य तथा मीनू कुमारी को अनुसूचित जाति-जनजाति प्रतिनिधि सदस्य मनोनीत किया गया.

विद्यालय का किया निरीक्षण

बैठक के बाद समिति के सदस्यों ने विद्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान शिक्षकों एवं छात्रों से पठन-पाठन की स्थिति और विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी ली गई. समिति ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए सभी के सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया.

यह भी पढ़ें: नए राशन कार्ड के लिए पोर्टल खुला, प्रखंड में 5 हजार पात्र परिवारों का बनेगा राशन कार्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन