झंझारपुर में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन प्लान, अपराधियों से लेकर असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के साथ बैठक करते एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान तैयार किया है. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों, नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

मधुबनी: झंझारपुर अनुमंडल में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है. एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए. अधिकारियों को तय बिंदुओं पर तत्काल और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

विज्ञापन

संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में वाहन चेकिंग

बैठक में सभी संवेदनशील और सीमावर्ती इलाकों में एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही क्षेत्र के सभी बैंकों, एटीएम और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा की रोजाना जांच करने को कहा गया है.

पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया.

फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी पर जोर

फरार अपराधियों, वारंटियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज करने को कहा गया है. थानों में लंबित हत्या, लूट और डकैती जैसे गंभीर कांडों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया.

अधिकारियों को गंभीर मामलों की जांच में तेजी लाने और लंबित मामलों के निष्पादन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

नशा तस्करों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई

सूखा नशा और मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. पुलिस को क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को सक्रिय रखने को कहा गया.

पर्व-त्योहारों को लेकर असामाजिक तत्वों पर नजर

आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए असामाजिक तत्वों को चिह्नित करने और उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. इसके तहत धारा 107, 116 और सीसीए-3, सीसीए-12 के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है.

CCTNS और ई-साक्ष्य ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग अनिवार्य

सभी थानों में सीसीटीएनएस और ई-साक्ष्य ऐप का शत-प्रतिशत उपयोग अनिवार्य किया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

यह भी पढ़ें

समस्तीपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर 8 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन