मधुबनी: भाजपा जिला कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

भाजपा प्रशिक्षण शिविर में शामिल नेता और कार्यकर्ता
झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई. शिविर में संगठन मजबूती, चुनावी रणनीति और विचारधारा पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. पढ़ें पूरी खबर…
Madhubani News: झंझारपुर में शनिवार से भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुरू हुआ. मधेपुर बीएड कॉलेज सभागार में आयोजित शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
प्रशिक्षण शिविर में बिस्फी के पूर्व विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, मूलमंत्र और संगठनात्मक दृष्टिकोण की जानकारी दी.
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया.
नित्यानंद राय ने दिया मार्गदर्शन
शिविर के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित संगठन है और प्रत्येक कार्यकर्ता इसकी रीढ़ है.
उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया और संगठन को और मजबूत बनाने की अपील की.
चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा
पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग और जनता से सीधे संवाद की आवश्यकता बताई.
शिविर में संगठनात्मक विषयों, चुनावी रणनीति और वैचारिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने की.
इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य, पूर्व सांसद, क्षेत्रीय प्रभारी, मीडिया प्रभारी समेत संगठन के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के सदस्य मौजूद रहे.
मधुबनी के झंझारपुर से संजय कर्ण की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sarfaraz Ahmad
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










