Madhubani: NH-27 पर ऑटो-बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक और सड़क किनारे पलटा टेम्पू | Prabhat Khabar Network

नेशनल हाईवे-27 पर झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन

Jhajharpur Road Accident: झंझारपुर के भैरवस्थान थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-27 पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. महिनाथपुर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल झंझारपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मृतक की पहचान रवीन्द्र यादव (45) के रूप में हुई है. वह देवराम यादव के पुत्र और सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी गांव के निवासी थे.

बताया जाता है कि रवीन्द्र यादव बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि ऑटो भी सड़क किनारे चला गया.

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना भैरवस्थान थाना पुलिस को दी और घायल बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया.

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही भैरवस्थान थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलने के बाद परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गये.

थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है. हादसे के बाद टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है.

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल इलाके में विधि-व्यवस्था सामान्य है.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: हरलाखी में SSB ने 2.40 लाख नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन