सकरी थाने का डीआइजी मनोज कुमार तिवारी ने किया निरीक्षण, कार्यशैली की सराहना

Updated:
विज्ञापन

सकरी थाना का निरीक्षण करते डीआइजी मनोज कुमार तिवारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने सकरी थाने का दौरा कर कार्यशैली का जायजा लिया. उन्होंने पुलिस के अच्छे काम और अपराध नियंत्रण की स्थिति की सराहना की. महिला हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की भी जानकारी ली गई.

विज्ञापन

Madhubani News: दरभंगा मिथिला क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने शनिवार को सकरी थाने का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली और पुलिस की कार्यशैली का जायजा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

थाना की कार्यशैली की डीआइजी ने की सराहना

डीआइजी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सकरी थाना अच्छा काम कर रहा है. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यशैली अच्छी पायी गयी. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण की स्थिति भी बेहतर है और थाने में विभागीय स्तर पर सभी बिंदुओं पर काम किया जा रहा है.

थाना में महिला हेल्पलाइन भी कर रही है काम

उन्होंने बताया कि थाना में महिला हेल्पलाइन भी काम कर रही है. थाना आने वाले आम लोगों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा अच्छा व्यवहार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगे थाना स्तर पर और बेहतर काम किया जायेगा.

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार, प्रभारी सदर डीएसपी आलोक कुमार, सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पवन दीक्षित, अंजना कुमारी, योगेंद्र शर्मा सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें

Madhubani News: महरैल स्टेशन पर आनंद विहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज, सौंपा ज्ञापन


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन