ePaper

शहर में प्याऊ, खराब चापाकल ठीक कराने का दिया निर्देश

Updated at : 10 Jun 2024 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
शहर में प्याऊ, खराब चापाकल ठीक कराने का दिया निर्देश

भीषण गर्मी एवं लू ( हीट वेव) से बचाने को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने गाइडलाइन जारी किया है.

विज्ञापन

मधुबनी. भीषण गर्मी एवं लू ( हीट वेव) से बचाने को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने गाइडलाइन जारी किया है. अपर मुख्य सचिव ने कहा है कि राज्य में गर्मी मौसम में भीषण गर्मी के साथ लू चलती है. जिसके कारण जनजीवन प्रभावित होता है. आम जनता को स्वास्थ्य एवं पेयजल संबंधी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है. विशेष कर छोटे बच्चे, स्कूली बच्चे, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं एवं काम के लिए बाहर निकलने को बाध्य दिहाड़ी मजदूरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है. साथ ही पेयजल संकट की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है. ऐसे में यह आवश्यक है कि राज्य सरकार के विभागों द्वारा आम जनों के भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए कारगर उपाय से संबंधित कार्रवाई करें. लू से बचाव के लिए जिला स्तर पर जागरूकता अभियान एवं लू लगने के दौरान क्या करें क्या ना करें का प्रचार प्रचार कराने के संबंध में नगर विकास एवं आवास विभाग को पत्र भेजा गया है. शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर स्थानीय निकायों द्वारा पियाऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने, इन स्थानों पर गर्म हवाओं एवं लू से बचाव से संबंधित सूचनाओं एवं अलर्ट को कलर कोडिंग के साथ प्रदर्शित करने ताकि आमजन इसे भली-भांति अवगत हो सके. अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत खराब चापाकलों का मरम्मत युद्ध स्तर पर कराने. नगरीय क्षेत्रों में अवस्थित आश्रय स्थलों में पेय जल तथा स्लम क्षेत्र के निवासियों के लिए आकस्मिक दवा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पतालों, सदर अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में लू से प्रभावितों के इलाज के लिए विशेष व्यवस्था करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस पैकेट, आइभी फ्लूड एवं जीवन रक्षक दवा की व्यवस्था करने, अत्यधिक गर्मी से पीड़ित व्यक्तियों के इलाज के लिए आवश्यकतानुसार अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था करने एवं लू से पीड़ित, बच्चों, बूढे , गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखने का निर्देश दिया. आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा पेयजल संकट से निपटने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार टैंकर से पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन