मधुबनी: स्वच्छता कर्मियों को 13 महीने से नहीं मिला मानदेय, ठेला लेकर पहुंचे प्रखंड कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित स्वच्छता कर्मी | Prabhat Khabar Network

मधुबनी में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत काम करने वाले स्वच्छता कर्मियों ने 13 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया. कचरा ढोने वाले ठेले लेकर पहुंचे कर्मियों ने जल्द भुगतान की मांग की.

विज्ञापन

मधुबनी: बाबूबरही प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के स्वच्छता कर्मियों ने मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया. कचरा ढोने वाला ठेला लेकर पहुंचे कर्मियों ने 13 महीने से मानदेय नहीं मिलने पर आक्रोश जताया. कर्मियों ने जल्द भुगतान नहीं होने पर कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

13 महीने से मानदेय नहीं मिलने का आरोप

जानकारी के अनुसार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत बहाल स्वच्छता कर्मी पिछले दो वर्षों से पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा उठाव और साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं. कर्मियों का आरोप है कि लगातार काम करने के बावजूद पिछले 13 महीनों से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है.

स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है. उनका कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव से शिकायत की गयी, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला.

भुगतान नहीं हुआ तो हड़ताल की चेतावनी

प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने कहा कि वे नियमित रूप से पंचायतों में सफाई और कचरा उठाव का काम कर रहे हैं, लेकिन लंबे समय से भुगतान नहीं होने से आर्थिक परेशानी बढ़ती जा रही है.

कर्मियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. प्रदर्शन में विभिन्न पंचायतों के दर्जनों स्वच्छता कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें

मधुबनी: लदनियां में 39 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन