पूजा की हत्या के लिए सास, ससुर और पति को आजीवन कारावास
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 01 Mar 2020 1:56 AM
सकरी थाना क्षेत्र में पूजा देवी की हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शरण के न्यायालय में सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के मोकरमपुर निवासी रिंकू मंडल (पति), सुनीता देवी सास व सुभाष मंडल ससूर को दफा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है.
मधुबनी : सकरी थाना क्षेत्र में पूजा देवी की हुई हत्या के मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कृष्ण मुरारी शरण के न्यायालय में सजा के बिंदु पर शनिवार को सुनवाई हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी सकरी थाना क्षेत्र के मोकरमपुर निवासी रिंकू मंडल (पति), सुनीता देवी सास व सुभाष मंडल ससूर को दफा 302/34 भादवि में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है.
साथ ही न्यायालय ने प्रत्येक को पांच -पांच हजार रुपया जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 6-6 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
लोक अभियोजक ने कड़ी से कड़ी सजा की मांगी. उक्त मामले में सरकार की ओर से बहस करते हुए लोक अभियोजक राजेंद्र राय व सूचक अधिवक्ता रामशरण साह ने न्यायालय से मांग की थी कि उक्त आरोपियों ने सात माह के अबोध बच्चा की मां पूजा देवी की हत्या कर जघन्य अपराध किया है. इसको ऐसी कड़ी से कड़ी सजा मिले कि समाज के लिए सबक हो और ऐसा अपराध करने से लोगों में भय हो. वहीं बचाव पक्ष से वरीय अधिवक्ता संजय सिंह ने न्यायालय से कम से कम सजा की मांग की थी.
क्या था मामला : लोक अभियोजक के अनुसार राजनगर थाना क्षेत्र के रामपट्टी हाट निवासी सूचक जय किशोर मंडल की पुत्री पूजा देवी की शादी आरोपी रिंकू मंडल के साथ हुई थी. सूचक 23 अक्तूबर 2017 को अपने पुत्री पूजा देवी से मिलने उनके ससुराल गया. लेकिन उक्त आरोपियों ने सूचक को अपने पुत्री से नहीं मिलने दिया था. वहीं सूचक के साथ गाली गलौज करते हुए बच्चा जन्म के दौरान डाक्टर के पास हुए 40 हजार रुपये खर्च की मांग की. घटना के दिन 5 नवंबर 2017 को सूचना पर जब सूचक अपने पुत्री के ससुराल पहुंचे तो जहां पूजा देवी को मृत अवस्था में पड़ी हुई थी. इस बावत सूचक जयकिशोर मंडल द्वारा 40 हजार रुपया नहीं देने के कारण हत्या कर शव को पोखरा में फेंकने का आरोप लगाते हुए सकरी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.
सजा सुनते ही रोने लगे आरोपी. उक्त मामले को लेकर जब न्यायालय में दोनों पक्षों की ओर से बहस चल रही थी. उस समय न्यायालय में आरोपी खड़े थे. लेकिन ज्योंही न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा का ऐलान हुआ कि न्यायालय में खड़े आरोपी रोने बिलखने लगे. खासकर आरोपी सास सुनीता देवी का रो- रो कर बुरा हाल था. बचाव पक्ष के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि उक्त सजा के विरुद्ध उच्च न्यायालय में अपील की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










