मुंबई से लौटे पति को क्वारेंटिन सेंटर जाने को कहा, तो दे दिया तलाक

Updated:
विज्ञापन

मुंबई से लौटे पति को क्वारेंटिन सेंटर जाने के लिए पत्नी ने दबाव बनाया, तो पति ने उसे तलाक दे दिया. इसके बाद पति न तो क्वारेंटिन सेंटर गया और न ही पत्नी के पास. वह बगल में पिता के घर चला गया.

विज्ञापन

बाबूबरही (मधुबनी) :मुंबई से लौटे पति को क्वारेंटिन सेंटर जाने के लिए पत्नी ने दबाव बनाया, तो पति ने उसे तलाक दे दिया. इसके बाद पति न तो क्वारेंटिन सेंटर गया और न ही पत्नी के पास. वह बगल में पिता के घर चला गया. यह मामला बाबूबरही थाना क्षेत्र के सतघारा गांव का है़ हालांकि, इस मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है़ इस बात की पुष्टि सतघारा पंचायत के मुखिया मो. जमील अख्तर ने की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मुखिया ने बताया है कि चार-पांच दिन पहले वार्ड नंबर दास का मो. शहीद मुंबई से गांव आया. उसके गांव आने पर पत्नी ने उसे 21 दिनों तक क्वारेंटिन सेंटर में रहने की गुजारिश की. यह सुनते ही पति मो. शहीद ने पत्नी को तलाक दे दिया. मुखिया मो. जमील अख्तर ने बताया है कि इस बात को लेकर गांव क लोग आक्रोशित हैं. पति ने निहायत ही गलत काम किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन